Posts

Image
माँ शारदा देवी मंदिर , टेकरी शहपुरा जिला:- डिंडौरी (मध्यप्रदेश) माँ शारदा देवी मंदिर टेकरी मध्यप्रदेश में डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में स्थित है, टेकरी एक छोटी सी पहाड़ी है जहाँ पर स्थित हैं माँ शारदा देवी मंदिर , इस स्थान तक पहुँचने के लिए जबलपुर-अमरकंटक हाइवे मार्ग पर शहपुरा के पास मार्ग के किनारे ही मुख्य द्वार देखने को मिल जाएगा, मुख्य द्वार से मंदिर की दूरी डेढ़ किलोमीटर हैं , जो कि पहाड़ी पर सड़क मार्ग से जाया जा सकता है..! यह स्थान अत्यंत ही सुंदर एवं मनमोहक हैं , यहां माँ शारदा देवी जी के मंदिर के साथ ही मंदिर प्रांगण में यज्ञशाला समेत लगभग दर्जन भर मंदिर बनी हुई हैं जहाँ विभिन्न देवी देवताओ की प्रतिमा विराजमान है..! इस स्थान पर वर्ष के नवरात्रि में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है , नवरात्रि के साथ ही यहां अन्य कई अवसरों पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं..! इस स्थान पर आसपास के क्षेत्रों से निरंतर भक्तजनो का आनाजाना लगा रहता है..! यह स्थान पहाड़ी में बसे होने के कारण चारो ओर से हरे भरे पेड़ो से भरा हुआ है यह स्थान अत्यंत ही सुंदर दिखाई देता है, हलाकि  इस स्थान के बगल...

अमोलेश्वरधाम अमोलखोह आश्रम जिला :-उमरिया (मध्यप्रदेश)

Image
  अमोलेश्वरधाम (अमोलखोल) आश्रम  अमोलेश्वरधाम आश्रम  अमोलेश्वरधाम (अमोलखोह) आश्रम मध्यप्रदेश के उमरिया और डिंडौरी जिले की सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरा दर्शनीय स्थल है , उमरिया जिला मुख्यालय से इस स्थल की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है , और डिंडौरी जिलामुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर है ..!             अमोलेश्वरधाम आश्रम जंगल के बीच स्थित होने के कारण यह स्थल अत्यंत ही सुंदर एवं मनमोहक दिखाई देता है ,यह स्थान ऋषि मुनियों की तपोस्थली भी मानी जाती है ,  यहाँ के क्षेत्रीय लोग इसे अमोल आश्रम भी कहते है, जिसमे अमोल का अर्थ है "अमूल्य" (जिसकी कोई कीमत नहीं) ! यहां के दर्शनीय स्थल * लक्ष्मण कुंड* अमोलेश्वरधाम आश्रम के मुख्य द्वार के पास ही मौजूद है लक्ष्मण कुंड , ऐसी मान्यता है की इस कुंड में स्नान करने से कई तरह के रोग दूर हो जाते है..! * मुख्य मंदिर अमोलेश्वरधाम आश्रम के मंदिर प्रांगण में कई मंदिरे है यहाँ मुख्य मंदिर में भगवान शिव सपरिवार सहित विराजमान है..! * कैलाश गुफा* अमोलेश्वरधाम में - ऐसी मान्यता है कि यहाँ बने कैलाश गु...

नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश)

Image
 नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम                       नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम  मध्यप्रदेश के मेकल पर्वत श्रृंखला में के बीच उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर से दक्षिण दिशा में 04 किलोमीटर दूर पहाड़ो के किनारे स्थित है नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम ..! नांगोताल दो शब्दों से मिलकर बना है नांगो+ताल =नांगोताल मतलब नांगो का तालाब ..! नागेश्वरधाम नांगोताल के संत ललितगिरी जी बताते है उन्हें इस आश्रम में अक्सर नाग देवता के दर्शन होते कई बार तो नाग बाबा जी के बिस्तर तक भी पहुँच जाते है..! ऐसा बताया जाता है यह स्थान नागो के लिए और यहाँ बने प्रकृतिक कुंड के वजह से आसपास के क्षेत्रो में जाना जाता है, जंगलों के तीर बसा यह स्थान बहुत ही मनमोहक और सुंदर दिखाई देता है ..!               अदभुद प्राकृतिक कुंड आश्रम में ही स्थित है प्रकृतिक कुंड जिसका जल कभी नही सूखता और और कुंड का जल सीधे तालाब में जाता है ,  साथ मे यहाँ तीन और भी कुंड है जिन्हें समय के साथ परिवर्तित करके कुएं के रूप में बदल दिया गया है..! ऐसा ...
Image
 माँ नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल माँ नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल  ( भारत ) मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्थित है माँ नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल ,  यह स्थान डिंडौरी जिलामुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है , शहपुरा नगर से इसकी दूरी लगभग 26 किलोमीटर पर स्थित है ,  यह स्थल शहपुरा जनपद क्षेत्र के मालपुर ग्राम पंचायत में स्थित है..! यह स्थल यहाँ के क्षेत्रवासियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है, यहाँ प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा के पर्व पर भक्तों द्वारा विशेष स्नान किया जाता है, वैसे तो यहाँ हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है..!  साथ ही यहाँ जनवरी माह के मकरसंक्रांति पर्व पर सात  दिवसीय विशाल मेंले का आयोजन किया जाता है जिसमे दूर दूर से भारी संख्या में लोग पहुँचते है..! यहाँ गुरुपूर्णिमा , माँ नर्मदा जयंती, के अवसर पर भी विशाल कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है  .! यहां निरंतर आसपास से लोग आते रहते है, यहाँ आये हुए लोग माँ नर्मदा के जल से भोजन पकाकर खाना बहुत पसंद करते है , जिससे यहां निरंतर लोगो को भोजन पकाते हुए देखा जा सक...

गुरुपूर्णिमा के पर्व में आमोलेश्वरधाम में हुआ कार्यक्रम

Image
  आमोलेश्वरधाम में मनाया गया गुरुपूर्णिमा का पर्व गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर डिंडौरी और उमरिया जिले की सीमा पर स्थिति दर्शनीय स्थल आमोलेश्वरधाम में आज भक्तों द्वारा कार्यक्रम किया गया..! आमोलेश्वर धाम आश्रम सेवा संघ के सदस्य देवलाल सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमोलेश्वरधाम में गुरुपूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया , आज रिमझिम बारिश के बीच आसपास के क्षेत्र से एवं कई जिले से लोग भारी संख्या में आश्रम पहुँचे.! आपको बता दे कि आज आश्रम में सर्वप्रथम मुख्य मंदिर में पूजा अर्चन के बाद , आश्रम के संत थानापति सेवागिरी जी , संत योगी नाथ जी एवं दूर-दूर से आये हुए महात्माओ ने मंत्र उच्चारण के साथ ही आमोलेश्वर धाम आश्रम के मुख्य महंत एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी भगतगिरी बच्चू महाराज जी की पूजा अर्चन कर महाराज जी का आशीर्वाद लिया , साथ ही भक्तों द्वारा यहां रामायण कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया..! वैसे तो आश्रम में प्रत्येक पूर्णिमा को कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं लेकिन अमोल आश्रम सेवा संघ द्वारा गुरुपूर्णिम...

वनग्राम गढ़ी

Image
वनग्राम गढ़ी  वनग्राम गढ़ी   मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरटगर के अंतर्गत एक छोटा सा वनग्राम हैं गढ़ी! वनग्राम गढ़ी डिंडौरी जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर और शहपुरा नगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है.!            वनग्राम गढ़ी , जंगलों के बीच बसे होने के कारण यह गाँव को वनग्राम घोषित किया गया हैं , वनग्राम जो होते है इन्हें प्रशासन द्वारा एक विशेष दर्जा प्राप्त होता है, यह गाँव जंगलों में बसे होने के कारण अति पिछड़े माने जाते है, वनग्राम गढ़ी में कुछ विशाल पत्थरों की शिलाएं रखी हुई हैं ,  बताया जाता हैं कि वनग्राम गढ़ी में गोंडवाना राजाओं की यह कुछ निशानियां हैं जो आज भी यहां मौजूद है,              यहां रखे पत्थरों की बड़ी बड़ी शिलाओं को गोंडवाना राजा द्वारा अपने सेवा मंत्र शक्ति के बल पर पत्थरों को चलाकर यहां लाये गए थे,  जैसा कि आप लोगो ने देखा होगा कि ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर प्राचीन किला या भवन बने होते है आप भी सोचते होंगे कि जहाँ पैदल जाने...

टीकाराम झारिया

Image
श्री टीकाराम झारिया पिता - श्री नरबद प्रसाद झारिया जन्मतिथि :- 27/07/1987 ग्राम पंचायत - पड़रिया कला (शहपुरा) जिला:- डिंडौरी (मध्यप्रदेश) मोबाइल :- 9770979503