नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश)

 नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम

                      नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम 

मध्यप्रदेश के मेकल पर्वत श्रृंखला में के बीच उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर से दक्षिण दिशा में 04 किलोमीटर दूर पहाड़ो के किनारे स्थित है नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम ..!

नांगोताल दो शब्दों से मिलकर बना है नांगो+ताल =नांगोताल मतलब नांगो का तालाब ..!
नागेश्वरधाम नांगोताल के संत ललितगिरी जी बताते है उन्हें इस आश्रम में अक्सर नाग देवता के दर्शन होते कई बार तो नाग बाबा जी के बिस्तर तक भी पहुँच जाते है..!
ऐसा बताया जाता है यह स्थान नागो के लिए और यहाँ बने प्रकृतिक कुंड के वजह से आसपास के क्षेत्रो में जाना जाता है,

जंगलों के तीर बसा यह स्थान बहुत ही मनमोहक और सुंदर दिखाई देता है ..!

              अदभुद प्राकृतिक कुंड

आश्रम में ही स्थित है प्रकृतिक कुंड जिसका जल कभी नही सूखता और और कुंड का जल सीधे तालाब में जाता है , 
साथ मे यहाँ तीन और भी कुंड है जिन्हें समय के साथ परिवर्तित करके कुएं के रूप में बदल दिया गया है..!
ऐसा बताया जाता है इस स्थान पर बने तालाब का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था , हालांकि इसके कोई आधिकारिक प्रमाण नही है, पर यह स्थान कब से मौजूद है इसकी जानकारी किसी को नही है..!

                        आश्रम में स्थित मंदिर
 
नागेश्वरधाम आश्रम में कई मंदिर है, आश्रम के छोटे से पहाड़ी पर स्थित है सिद्ध महाराज जी की मंदिर , इस मंदिर का निर्माण अभी कुछ वर्षों पहले ही हुआ है इससे पहले यहाँ एक चबूतरा हुआ करता था जिसे लोग सिध्द महाराज जी का स्थान मानते थे , साथ ही यहाँ भगवान शिव एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी की मंदिर भी स्थापित है , इस आश्रम में श्री सिद्ध महाराज जी की धूनी पिछले लगभग 18 वर्षो से लगातार जल रही है..!

             नागेश्वरधाम में होते रहते है यज्ञ हवन
नागेश्वरधाम नांगोताल आश्रम में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यज्ञ एवं पुराण के साथ ही विशाल मेले का आयोजन किया जाता है , साथ ही नागेश्वरधाम आश्रम में होली , नागपंचमी जैसे कई पावन पर्व पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते है..!

इस स्थान में दूर दूर से लगातार लोग पहुँचते रहते है , आश्रम को नागेश्वरधाम सेवा समिति कमेटी के द्वारा संचालित किया जाता है जो पिछले कई वर्षों से यहां बड़े बड़े कार्यक्रमो का आयोजन करा रही है..!

                  नागेश्वरधाम आश्रम के संत


नागेश्वरधाम आश्रम के मुख्य संत है श्री श्री ललितगिरि जी , यह संत जी आश्रम में पिछले कई वर्षों से रह रहे है , एवं जंगलों के किनारे आश्रम होने के बाद भी संत ललितगिरि जी आश्रम में दिन रात रहते है..!
यह आश्रम श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की एक शाखा है।।
यह स्थान एक दर्शनीय स्थल एवं पिकनिक स्पॉट भी है जहां लगातार लोग आते रहते है..!
जरूरत है है ऐसे स्थानों पर प्रशासन नजर रखे और ऐसे स्थानों पर कार्य कराकर पर्यटन क्षेत्र में विकसित करें.!

लेखक :- टीकाराम झारिया

देखे नागेश्वरधाम की पूरी वीडियो ...



विज्ञापन ..

    


Comments