अमोलेश्वरधाम अमोलखोह आश्रम जिला :-उमरिया (मध्यप्रदेश)
अमोलेश्वरधाम (अमोलखोल) आश्रम अमोलेश्वरधाम आश्रम अमोलेश्वरधाम (अमोलखोह) आश्रम मध्यप्रदेश के उमरिया और डिंडौरी जिले की सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरा दर्शनीय स्थल है , उमरिया जिला मुख्यालय से इस स्थल की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है , और डिंडौरी जिलामुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर है ..! अमोलेश्वरधाम आश्रम जंगल के बीच स्थित होने के कारण यह स्थल अत्यंत ही सुंदर एवं मनमोहक दिखाई देता है ,यह स्थान ऋषि मुनियों की तपोस्थली भी मानी जाती है , यहाँ के क्षेत्रीय लोग इसे अमोल आश्रम भी कहते है, जिसमे अमोल का अर्थ है "अमूल्य" (जिसकी कोई कीमत नहीं) ! यहां के दर्शनीय स्थल * लक्ष्मण कुंड* अमोलेश्वरधाम आश्रम के मुख्य द्वार के पास ही मौजूद है लक्ष्मण कुंड , ऐसी मान्यता है की इस कुंड में स्नान करने से कई तरह के रोग दूर हो जाते है..! * मुख्य मंदिर अमोलेश्वरधाम आश्रम के मंदिर प्रांगण में कई मंदिरे है यहाँ मुख्य मंदिर में भगवान शिव सपरिवार सहित विराजमान है..! * कैलाश गुफा* अमोलेश्वरधाम में - ऐसी मान्यता है कि यहाँ बने कैलाश गु...