माँ नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल
माँ नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल
( भारत ) मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्थित है माँ नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल ,
यह स्थान डिंडौरी जिलामुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है , शहपुरा नगर से इसकी दूरी लगभग 26 किलोमीटर पर स्थित है ,
यह स्थल शहपुरा जनपद क्षेत्र के मालपुर ग्राम पंचायत में स्थित है..!
यह स्थल यहाँ के क्षेत्रवासियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है, यहाँ प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा के पर्व पर भक्तों द्वारा विशेष स्नान किया जाता है, वैसे तो यहाँ हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है..!
साथ ही यहाँ जनवरी माह के मकरसंक्रांति पर्व पर सात
दिवसीय विशाल मेंले का आयोजन किया जाता है जिसमे दूर दूर से भारी संख्या में लोग पहुँचते है..!
यहाँ गुरुपूर्णिमा , माँ नर्मदा जयंती, के अवसर पर भी विशाल कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है .!
यहां निरंतर आसपास से लोग आते रहते है, यहाँ आये हुए लोग माँ नर्मदा के जल से भोजन पकाकर खाना बहुत पसंद करते है , जिससे यहां निरंतर लोगो को भोजन पकाते हुए देखा जा सकता है या ये कहा जा सकता है यहाँ लोग अपने परिवार के साथ एवं रिश्तेदारो के साथ पिकनिक मनाने आते है..!
यहां मां नर्मदा एवं कन्हैया नदी संगम स्थल है यहाँ के क्षेत्रवासी कन्हैया नदी को "कनई नदी" कहते है..!
यह स्थान देखने मे बहुत ही सुंदर और मनमोहन लगता है , इस स्थान पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु दुबारा यहाँ जरूर आना चाहता है..!
यहाँ माँ नर्मदा (नर्मदा नदी) अपने उद्गम स्थल अमरकंटक से लगभग 130 किलोमीटर चलकर मालपुर घाट पर पहुँचती है जो आगे चलकर मंडला की ओर चली जाती है..!
इस स्थान को अधिकतर लोग "नर्मदा तट मालपुर घाट" भी कहते जाता है"..!
यहाँ मां नर्मदा के उत्तर तट पर माँ नर्मदा का भव्य मंदिर बना है एवं दक्षिण तट पर बेल गुफा नामक स्थल है जहाँ प्राचीन बेल के पेड़ लगे हुए है यहाँ भी मां नर्मदा का एक छोटा मंदिर बना हुआ है..!
यह स्थान जिला -डिंडौरी , मध्यप्रदेश ( भारत ) में स्थित है..!
लेखक:- टीकाराम झारिया
देखे पूरी वीडियो :- नीचे




Comments
Post a Comment