गुरुपूर्णिमा के पर्व में आमोलेश्वरधाम में हुआ कार्यक्रम

 आमोलेश्वरधाम में मनाया गया गुरुपूर्णिमा का पर्व



गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर डिंडौरी और उमरिया जिले की सीमा पर स्थिति दर्शनीय स्थल आमोलेश्वरधाम में आज भक्तों द्वारा कार्यक्रम किया गया..!

आमोलेश्वर धाम आश्रम सेवा संघ के सदस्य देवलाल सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमोलेश्वरधाम में गुरुपूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया , आज रिमझिम बारिश के बीच आसपास के क्षेत्र से एवं कई जिले से लोग भारी संख्या में आश्रम पहुँचे.!



आपको बता दे कि आज आश्रम में सर्वप्रथम मुख्य मंदिर में पूजा अर्चन के बाद , आश्रम के संत थानापति सेवागिरी जी , संत योगी नाथ जी एवं दूर-दूर से आये हुए महात्माओ ने मंत्र उच्चारण के साथ ही आमोलेश्वर धाम आश्रम के मुख्य महंत एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी भगतगिरी बच्चू महाराज जी की पूजा अर्चन कर महाराज जी का आशीर्वाद लिया , साथ ही भक्तों द्वारा यहां रामायण कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया..!


वैसे तो आश्रम में प्रत्येक पूर्णिमा को कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं लेकिन अमोल आश्रम सेवा संघ द्वारा गुरुपूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था..!

Comments