माँ शारदा देवी मंदिर , टेकरी शहपुरा जिला:- डिंडौरी (मध्यप्रदेश)

माँ शारदा देवी मंदिर टेकरी मध्यप्रदेश में डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में स्थित है, टेकरी एक छोटी सी पहाड़ी है जहाँ पर स्थित हैं माँ शारदा देवी मंदिर ,

इस स्थान तक पहुँचने के लिए जबलपुर-अमरकंटक हाइवे मार्ग पर शहपुरा के पास मार्ग के किनारे ही मुख्य द्वार देखने को मिल जाएगा, मुख्य द्वार से मंदिर की दूरी डेढ़ किलोमीटर हैं , जो कि पहाड़ी पर सड़क मार्ग से जाया जा सकता है..!

यह स्थान अत्यंत ही सुंदर एवं मनमोहक हैं , यहां माँ शारदा देवी जी के मंदिर के साथ ही मंदिर प्रांगण में यज्ञशाला समेत लगभग दर्जन भर मंदिर बनी हुई हैं जहाँ विभिन्न देवी देवताओ की प्रतिमा विराजमान है..!

इस स्थान पर वर्ष के नवरात्रि में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है , नवरात्रि के साथ ही यहां अन्य कई अवसरों पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं..!

इस स्थान पर आसपास के क्षेत्रों से निरंतर भक्तजनो का आनाजाना लगा रहता है..!

यह स्थान पहाड़ी में बसे होने के कारण चारो ओर से हरे भरे पेड़ो से भरा हुआ है यह स्थान अत्यंत ही सुंदर दिखाई देता है, हलाकि  इस स्थान के बगल में शहपुरा नगर बसा हुआ है जो कि नगर परिषद क्षेत्र है..!

आप अगर जबलपुर -अमरकंटक हाइवे मार्ग से गुजरते हैं तो यहां घूमने जा सकते हैं , 

डिंडौरी जिले में घूमने योग्य स्थान हैं , यह एक दर्शनीय स्थल हैं..!


लेखक:- टीकाराम झारिया


देखे शारदा देवी मंदिर टेकरी की पूरी वीडियो..



Comments